नागपूर, सतीश तोडासे ( प्रतिनिधी ) : WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने आज नागपुर में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल से सांसद माननीय श्री दुर्गा दास उइके से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. पांडे ने माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री को बैतूल जिले में WCL की प्रस्तावित नई परियोजनाओं, तवा-3 एवं गांधीग्राम खदान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के विकास में आवश्यक सहयोग मिलने से पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोयला उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास एवं जनजातीय उत्थान के प्रयासों को भी गति मिलेगी।
भेंट के दौरान बैतूल क्षेत्र में WCL के पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में की जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी भी साझा की गई। यह मुलाकात क्षेत्रीय विकास, कोयला उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजातीय कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद का अवसर बनी।


