मुंबई में अपने घर का सपना होगा पूरा! MHADA की 2,640 फ्लैटों की लॉटरी इस हफ्ते, जानिए कहां मिलेंगे घर

गोरेगांव से ताडदेव तक प्राइम लोकेशन पर फ्लैट, 75 हजार से ज्यादा आवेदन; एक घर के लिए 28-29 लोगों के बीच मुकाबला

मुंबई :  मुंबई में अपने घर का सपना देखने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। MHADA (म्हाडा) की बहुप्रतीक्षित 2,640 फ्लैटों की लॉटरी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक, इसी सप्ताह लॉटरी की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। लंबे समय से इस लॉटरी का इंतजार कर रहे आवेदकों की निगाहें अब MHADA की घोषणा पर टिकी हैं।

इस लॉटरी के तहत मुंबई के गोरेगांव, ताडदेव, मानखुर्द, विक्रोली, बोरीवली, चेंबूर, बांद्रा, घाटकोपर, गिरगांव, वडाला, पवई, माझगांव, दादर और एंटॉप हिल जैसे प्रमुख इलाकों में घर उपलब्ध कराए जाएंगे। यही वजह है कि इस योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार लॉटरी के लिए 75,366 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी औसतन एक फ्लैट के लिए 28 से 29 लोगों के बीच मुकाबला है। ऐसे में कुछ लोगों का अपने घर का सपना साकार होगा, जबकि कई आवेदकों को अगली लॉटरी का इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक वर्ग के अनुसार इस लॉटरी में अत्यल्प आय वर्ग (EWS) के लिए 145, अल्प आय वर्ग (LIG) के लिए 185, मध्यम आय वर्ग (MIG) के लिए 798 और उच्च आय वर्ग (HIG) के लिए 839 फ्लैट शामिल किए गए हैं।

सबसे ज्यादा मांग गोरेगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों की है। यहां 13 फ्लैटों के लिए 17,755 आवेदन आए हैं। इन फ्लैटों की कीमत 32.36 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसके चलते एक फ्लैट के लिए 1,365 आवेदकों के बीच प्रतिस्पर्धा है। वहीं, ताडदेव के क्रिसेंट टॉवर में इस लॉटरी का सबसे महंगा फ्लैट शामिल है, जिसकी कीमत 6.82 करोड़ रुपये है। यहां सिर्फ 2 फ्लैटों के लिए 21 आवेदन मिले हैं। दूसरी ओर, मानखुर्द में सबसे सस्ते फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 29.37 लाख रुपये है। यहां 4 फ्लैटों के लिए 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं।  अब सभी आवेदकों को सिर्फ MHADA की ओर से लॉटरी की तारीख घोषित होने का इंतजार है। तारीख सामने आते ही हजारों परिवारों के वर्षों पुराने ‘अपने घर’ के सपने की दिशा तय हो जाएगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

कीर्तनकारांनी सामाजिक विषयांना चालना दिली पाहिजे : प्रकाश महाराज वाघ

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : सध्या समाजात काय चालले आहे आणि समाजाला कशाची गरज आहे, याचा अभ्यास करून कीर्तनकारांनी सामाजिक समस्या ठळकपणे मांडल्या पाहिजेत, असे प्रतिपादन कीर्तन संमेलनाच्या समारोपीय…

आज गुरुकुंज आश्रमात राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराजांना मौन श्रद्धांजली

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : लाखो भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यांच्या ५८ व्या महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त शुक्रवार, ३० ऑक्टोबर रोजी गुरुकुंज आश्रमात भावपूर्ण मौन श्रद्धांजली कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात…