समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, कार में लगी आग; लगभग 5 लोगों की मौत

वर्धा के विरुल के पास इथेनॉल टैंकर की टक्कर के बाद कार धू-धू कर जली, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

वर्धा :  महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। वर्धा जिले के विरुल क्षेत्र के पास इथेनॉल से भरे एक टैंकर ने कथित तौर पर पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लगभग 5 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हालांकि, मृतकों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और वाहन को हटाकर यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

हादसे के कारण समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। समृद्धि महामार्ग पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

कीर्तनकारांनी सामाजिक विषयांना चालना दिली पाहिजे : प्रकाश महाराज वाघ

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : सध्या समाजात काय चालले आहे आणि समाजाला कशाची गरज आहे, याचा अभ्यास करून कीर्तनकारांनी सामाजिक समस्या ठळकपणे मांडल्या पाहिजेत, असे प्रतिपादन कीर्तन संमेलनाच्या समारोपीय…

आज गुरुकुंज आश्रमात राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराजांना मौन श्रद्धांजली

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : लाखो भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यांच्या ५८ व्या महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त शुक्रवार, ३० ऑक्टोबर रोजी गुरुकुंज आश्रमात भावपूर्ण मौन श्रद्धांजली कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात…