पुणे में दूषित पानी से बढ़ी लोगों की चिंता, निगम की सलाह- फिटकरी डालें, पानी उबालकर ही पिएं

लगातार बारिश के बाद जलशुद्धीकरण केंद्रों में पहुंच रहा अत्यधिक मटमैला पानी, कई इलाकों में नागरिकों ने साझा किए फोटो और वीडियो

पुणे : शहर में पिछले कुछ दिनों से नलों में आ रहे गंदले और मटमैले पानी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के मध्यवर्ती इलाकों के साथ-साथ कई उपनगरों से भी पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर नागरिकों द्वारा साझा किए गए फोटो और वीडियो में पानी में मिट्टी और गंदलापन साफ दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में आने वाला पानी पीने लायक नहीं लग रहा और बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर डर बना हुआ है। कई परिवार अब पानी को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय छानकर और उबालकर उपयोग कर रहे हैं।पुणे महानगरपालिका के अनुसार, शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले धरणों के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण जलशुद्धीकरण केंद्रों तक पहुंचने वाले कच्चे पानी की गंदलापन काफी बढ़ गई है। कुछ केंद्रों में यह गंदलापन सामान्य क्षमता से अधिक होने के कारण पूरी तरह नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। हालांकि निगम का दावा है कि सप्लाई से पहले पानी का निर्जंतुकीकरण किया जा रहा है और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।

निगम ने नागरिकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। सलाह दी गई है कि पानी को कुछ समय स्थिर रखें, जरूरत पड़ने पर उसमें फिटकरी घुमाकर गंदे कण नीचे बैठने दें। इसके बाद ऊपर का साफ पानी कपड़े या फिल्टर से छानकर उबालने के बाद ही पीने के लिए इस्तेमाल करें। विशेष रूप से सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के कुछ हद्दवाढी वाले गांवों में फिल्टर प्लांट उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां के लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचने के लिए उबला हुआ या शुद्ध किया गया पानी ही पीने की सलाह दे रहे हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

PUNE | शिंदेसेनेच्या मंत्र्यांची आज महत्त्वाची बैठक

PUNE | शिंदेसेनेच्या मंत्र्यांची आज महत्त्वाची बैठक

SOLAPUR | बार्शीत कापड व्यावसायिकावर जीवघेणा हल्ला

SOLAPUR | बार्शीत कापड व्यावसायिकावर जीवघेणा हल्ला