नागपुर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधी) : यूनिक फैशन लुक (UFL) के संस्थापक गोपाल शर्मा द्वारा आयोजित महाराष्ट्र सुपर मॉडल 2026 – सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 1 नवंबर 2026 को मुंबई में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में नागपुर के साहिल कराले ने ‘मिस्टर महाराष्ट्र 2026’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से ऑरेंज सिटी नागपुर का गौरव बढ़ा है। वहीं, मिस महाराष्ट्र 2026 का खिताब रिद्धिमा पांडे और मिस टीन महाराष्ट्र 2026 का खिताब साई बसुतकर ने जीता। कार्यक्रम का कोरियोग्राफी निर्देशन दीप्ति वोरा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को रैंप वॉक और मंच पर बेहतर प्रस्तुति के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर UFL के संस्थापक गोपाल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, प्रायोजकों, निर्णायक मंडल, कोरियोग्राफर्स और सहयोगी टीमों का आभार व्यक्त किया। महाराष्ट्र सुपर मॉडल प्रतियोगिता का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को फैशन और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए मंच प्रदान करना है।


