पुणे : पुणे के ग्रामदैवत के रूप में प्रसिद्ध कसबा गणपती मंदिर में ही चोरी की घटना सामने आने से इलाके में खलबली मच गई है। सोमवार, 5 अक्टूबर की आधी रात के आसपास एक अज्ञात चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी करीब 60 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि चोर ने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया। दानपेटी तोड़ने के बाद उसमें जमा रकम लेकर वह वहां से निकल गया। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की गतिविधियां साफ दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही फरासखाना पुलिस को सूचना दी गई। मामले में फरासखाना पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
ग्रामदैवत के मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। चोर मंदिर में किस रास्ते से दाखिल हुआ, चोरी के बाद किस दिशा में फरार हुआ और उसकी पहचान क्या है, इन सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। अब पुलिस के सामने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने की चुनौती है।


