वायसीसीई में प्राध्यापकों के लिए IEEE प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

135 प्राध्यापकों ने लिया प्रशिक्षण ; शोध और डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन

नागपुर : यशवंतराव चव्हाण अभियांत्रिकी महाविद्यालय (वायसीसीई), नागपुर के केंद्रीय ग्रंथालय की ओर से प्राध्यापकों के लिए IEEE प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 अगस्त 2026 को किया गया। महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए IEEE ई-संसाधनों का प्रभावी उपयोग प्राध्यापक कर सकें, इस उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुंबई से प्रशिक्षण प्रबंधक गौरव दाते विशेषज्ञ मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्राध्यापकों को IEEE Xplore तथा संबंधित ई-संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी और प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान IEEE संसाधनों का उपयोग शोध, साहित्य समीक्षा, अध्यापन, परियोजना मार्गदर्शन, शैक्षणिक गतिविधियों और शोध लेखों के प्रकाशन के लिए किस प्रकार किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 135 प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. राजेंद्र पहाड़े ने विशेषज्ञ मार्गदर्शक और सहभागी प्राध्यापकों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए संस्थान के अध्यापन, अध्ययन और शोध कार्य को मजबूत बनाने के लिए उपलब्ध ई-संसाधनों के अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्राध्यापकों की ओर से सकारात्मक प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम के माध्यम से IEEE Xplore और अन्य संबंधित डिजिटल संसाधनों के उपयोग को लेकर प्राध्यापकों में जागरूकता और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायता मिली। केंद्रीय ग्रंथालय की इस पहल से डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग, सूचना साक्षरता और शोध कार्य को और गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्रीय ग्रंथालय की  आरती ठाकरे,  देवराव काले और  संजय जाधव ने नियोजन, समन्वय और तकनीकी व्यवस्था सहित कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जरांगे पाटील के पीछे आखिर कौन? ‘जनता उन्हें बेनकाब करे’; मंत्री आशिष जयसवाल का तीखा हमला

नागपुर : मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील की भूमिका को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। शिवसेना नेता और मंत्री आशिष जयसवाल ने…

गणेश विसर्जन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की पहल, नागपुर में 419 कृत्रिम विसर्जन कुंड तैयार

नागपुर :  गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धा के साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी भी निभाई जा सके, इसके लिए नागपुर महानगरपालिका ने शहर में बड़े स्तर पर व्यवस्था की है। मनपा की…