मुंबई लोकल फिर हुई लेट! रेलवे ने यात्रियों को बताया वजह, रोजाना सफर करने वालों में बढ़ा गुस्सा

लगातार 10 दिनों से देरी का सामना कर रहे यात्रियों ने उठाए सवाल, रेलवे के जवाब पर छिड़ी नई बहस

मुंबई :  मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक बार फिर चर्चा में है। लगातार देरी से चल रही डहाणू-चर्चगेट (93002) लोकल से परेशान यात्रियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। रोज ऑफिस के लिए समय पर निकलने के बावजूद देर से पहुंचने की परेशानी झेल रहे यात्रियों ने रेलवे से जवाब मांगा, लेकिन रेलवे प्रशासन ने देरी की वजह यात्रियों को ही बताया।

दरअसल, एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शिकायत करते हुए कहा कि बोईसर स्टेशन पर यह लोकल पिछले 10 दिनों से लगातार तय समय से लेट पहुंच रही है। इसका असर उनकी नौकरी पर पड़ रहा है और उन्हें रोज ‘लेट पंच’ का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद पश्चिम रेलवे ने जवाब देते हुए कहा कि एसी लोकल के दरवाजे पर यात्रियों की भीड़ और रुकावट के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे बाद की लोकल सेवाएं भी देरी से चलीं। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि अगर देरी लगातार 10 दिनों से हो रही है, तो हर बार सिर्फ दरवाजे पर खड़े यात्रियों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उनका सवाल है कि क्या रेलवे के संचालन और टाइम मैनेजमेंट में भी कोई कमी नहीं है?

रोजाना हजारों नौकरीपेशा लोग समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए लोकल ट्रेन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में लगातार हो रही देरी से उनका पूरा दिन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि केवल माफी मांगने या वजह बताने से समस्या का समाधान नहीं होगा। अब जरूरत है कि रेलवे समय पर लोकल चलाने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि रोजाना सफर करने वाले लोगों को राहत मिल सके।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

अंबानगरमध्ये हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा उत्साहात

नांदेड : शहरातील विमानतळ रोड परिसरातील अंबानगर, सांगवी येथे वडार समाजाच्या वतीने श्री हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा व महाप्रसादाचे आयोजन करण्यात आले. शनिवार, १२ सप्टेंबर २०२६ रोजी हा धार्मिक सोहळा…

बाफना खून प्रकरणातील महिनाभरापासून फरार आरोपी जेरबंद

नांदेड : बाफना परिसरातील खून प्रकरणात गेल्या एका महिन्यापासून फरार असलेल्या आरोपीला इतवारा पोलिसांच्या गुन्हे शोध पथकाने शिताफीने जेरबंद केले. राजू रतन जोंधळे (वय 45 वर्षे, व्यवसाय मजुरी, रा. वडेपुरी,…