महाराष्ट्र के बांधों में बढ़ा जलस्तर, बारिश ने बढ़ाई राहत; जानिए किस विभाग में कितना है पानी

राज्य के बांधों में 57% जलसंचय, कोंकण सबसे आगे तो मराठवाड़ा और विदर्भ को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार। पुणे के खडकवासला बांध ने 100% क्षमता हासिल की

Maharashtra Dam Water Level : जुलाई के तीसरे सप्ताह में हुई जोरदार बारिश ने महाराष्ट्र को बड़ी राहत दी है। राज्य के बांधों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। जलसंपदा विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 3,029 छोटे, मध्यम और बड़े जल परियोजनाओं में अब कुल 57 प्रतिशत उपयोगी जलसंचय हो चुका है। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में करीब 8 प्रतिशत कम है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है।

राज्य के सभी बांधों की कुल जलसंचय क्षमता 1,422.12 टीएमसी है, जिसमें फिलहाल 827.10 टीएमसी पानी उपलब्ध है। सबसे अधिक जलसंचय कोंकण विभाग (79%) में दर्ज किया गया है, जबकि पुणे विभाग (71%) भी अच्छी स्थिति में है। दूसरी ओर छत्रपति संभाजीनगर (मराठवाड़ा) और विदर्भ के कई हिस्सों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है।

विभागवार जलसंचय

कोंकण: 79%

पुणे: 71%

नाशिक: 60%

नागपुर: 48%

अमरावती: 43%

छत्रपति संभाजीनगर: 27%

कुल महाराष्ट्र: 57%

पुणे के लिए राहत की खबर

पुणे शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले चार प्रमुख बांधों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है। लगातार बारिश के कारण खडकवासला बांध 100% भर चुका है, जबकि पानशेत 94.11%, वरसगांव 87.43% और टेमघर 77.74% क्षमता तक भर गए हैं। चारों बांधों में मिलाकर 89.11% पानी उपलब्ध है। खडकवासला के पूरी तरह भरने और पानशेत के ओवरफ्लो के करीब पहुंचने से पुणे शहर के पेयजल और सिंचाई को लेकर फिलहाल बड़ी राहत मिली है। यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो राज्य के जलसंचय में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

अंबानगरमध्ये हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा उत्साहात

नांदेड : शहरातील विमानतळ रोड परिसरातील अंबानगर, सांगवी येथे वडार समाजाच्या वतीने श्री हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा व महाप्रसादाचे आयोजन करण्यात आले. शनिवार, १२ सप्टेंबर २०२६ रोजी हा धार्मिक सोहळा…

बाफना खून प्रकरणातील महिनाभरापासून फरार आरोपी जेरबंद

नांदेड : बाफना परिसरातील खून प्रकरणात गेल्या एका महिन्यापासून फरार असलेल्या आरोपीला इतवारा पोलिसांच्या गुन्हे शोध पथकाने शिताफीने जेरबंद केले. राजू रतन जोंधळे (वय 45 वर्षे, व्यवसाय मजुरी, रा. वडेपुरी,…