यवतमाल में दर्दनाक हादसा! बाढ़ के तेज बहाव में बही कार, मां और दो बेटियों की मौत

दहेली पुल पर हुआ हादसा, चालक को जिंदा बचाया गया; विदर्भ में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट जारी

यवतमाल :  विदर्भ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। यवतमाल जिले के दहेली पुल पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में बाढ़ के तेज बहाव में अर्टिगा कार बह गई। इस हादसे में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई, जबकि चालक अविनाश खंडारे को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, दहेली पुल पर बारिश के कारण पानी का तेज बहाव था। इसी दौरान कार पुल पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में बह गई। कार में अविनाश खंडारे, उनकी पत्नी माधवी खंडारे और दोनों बेटियां सवार थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन की टीम और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन माधवी खंडारे और उनकी दोनों बेटियों की तलाश जारी रही। बाद में तीनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक पल में हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। भारी बारिश और बाढ़ के बीच प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हालत में पानी से भरे पुल या तेज बहाव वाले रास्तों से गुजरने की कोशिश न करें। मौसम विभाग ने विदर्भ के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई जगह स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

हिंदी कोणत्याही भारतीय भाषेची प्रतिस्पर्धी नाही, तर सर्व भाषांची सखी : एकनाथ शिंदे

नवी मुंबई , राज माहोरे ( प्रतिनिधी ) : हिंदी ही कोणत्याही भारतीय भाषेची प्रतिस्पर्धी नसून सर्व भारतीय भाषांना जोडणारी सखी आहे. राजभाषेचा प्रसार करताना प्रादेशिक भाषांचा सन्मान आणि गौरव…

सेवानिवृत्तीनंतरही समाजसेवेचा आदर्श; टीम आयुष्मान भारतच्या कार्याचे आ. सतीश चव्हाणांकडून कौतुक

नांदेड, रवींद्र ओंढेकर ( प्रतिनिधी ) : सेवानिवृत्तीनंतरही सामाजिक बांधिलकी जपत नागरिकांना आरोग्य सुरक्षा कवच मिळवून देण्यासाठी कार्यरत असलेल्या टीम आयुष्मान भारत नांदेडच्या कार्याचे औरंगाबादचे आमदार सतीश चव्हाण यांनी कौतुक…