मुंबई में 88% भरे बांध, फिर भी 10% पानी कटौती जारी; जानिए कब मिलेगी राहत

लगातार बारिश के बाद जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, लेकिन 100% भंडारण होने तक कटौती हटाने से बीएमसी ने किया इनकार।

मुंबई :  जुलाई में हुई अच्छी बारिश के चलते मुंबई को पानी देने वाले सातों बांधों में जलसंचय बढ़कर 88.49% तक पहुंच गया है। इससे शहर की पानी की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, लेकिन फिलहाल मुंबईवासियों को 10% पानी कटौती से राहत नहीं मिलने वाली है। बीएमसी के जल विभाग के अनुसार, जब तक सभी बांधों में 100% जलसंचय नहीं हो जाता, तब तक पानी की कटौती जारी रहेगी। मौसम विभाग ने भी एल नीनो के प्रभाव के कारण अगस्त और सितंबर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है। इसी वजह से प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

मुंबई की प्यास बुझाने के लिए मोडक सागर, भातसा, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, विहार और तुलसी इन सात बांधों से रोजाना करीब 4,100 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। पूरे साल की जरूरत पूरी करने के लिए लगभग 14.47 लाख मिलियन लीटर पानी का भंडारण आवश्यक माना जाता है। 30 जुलाई तक इन सातों बांधों में कुल 12.80 लाख मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि मानसून के बाकी दिनों को देखते हुए पानी का सावधानी से उपयोग करना जरूरी है।

30 जुलाई तक प्रमुख बांधों में जलसंचय

अपर वैतरणा – 1,80,956 मिलियन लीटर

मोडक सागर – 1,28,925 मिलियन लीटर

तानसा – 1,43,004 मिलियन लीटर

मध्य वैतरणा – 1,70,927 मिलियन लीटर

भातसा – 6,21,257 मिलियन लीटर

विहार – 27,698 मिलियन लीटर

तुलसी – 8,019 मिलियन लीटर

मुंबई में बारिश ने राहत तो दी है, लेकिन फिलहाल पानी की बचत ही सबसे बड़ा उपाय है। जब तक बांध पूरी तरह नहीं भर जाते, तब तक 10% पानी कटौती जारी रहने की संभावना है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

दिवाली से पहले FDA का बड़ा एक्शन! पुणे में 1,329 किलो सूखे मेवे और खाद्य सामग्री जब्त

पुणे : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों और सूखे मेवों की खरीदारी बढ़ने लगी है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सतर्क रहने…

मनोहारी मैत्र संघातर्फे मातृभूमी सेवा पुरस्कारांचे वितरण

पुणे, राजन शेळके (प्रतिनिधी) : संस्कृती ही समर्पणावर उभी असते. सत्यनिष्ठा आणि सत्याची पूजा हे संस्कृतीचे भूषण आहे. संस्कृतीला सत्याचा आधार नसेल तर ती निरर्थक ठरते. मराठी संस्कृती केवळ सत्यावरच…