नागपुर के साहिल कराले बने ‘मिस्टर महाराष्ट्र 2026’

मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र सुपर मॉडल 2026 के ग्रैंड फिनाले में हासिल की शानदार उपलब्धि

नागपुर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधी) :  यूनिक फैशन लुक (UFL) के संस्थापक गोपाल शर्मा द्वारा आयोजित महाराष्ट्र सुपर मॉडल 2026 – सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 1 नवंबर 2026 को मुंबई में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में नागपुर के साहिल कराले ने ‘मिस्टर महाराष्ट्र 2026’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से ऑरेंज सिटी नागपुर का गौरव बढ़ा है। वहीं, मिस महाराष्ट्र 2026 का खिताब रिद्धिमा पांडे और मिस टीन महाराष्ट्र 2026 का खिताब साई बसुतकर ने जीता। कार्यक्रम का कोरियोग्राफी निर्देशन दीप्ति वोरा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को रैंप वॉक और मंच पर बेहतर प्रस्तुति के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर UFL के संस्थापक गोपाल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, प्रायोजकों, निर्णायक मंडल, कोरियोग्राफर्स और सहयोगी टीमों का आभार व्यक्त किया। महाराष्ट्र सुपर मॉडल प्रतियोगिता का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को फैशन और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए मंच प्रदान करना है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

किसानों के बीच दिवाली मनाएंगे CM फडणवीस, मंत्रियों को भी गांवों में जाने की अपील

महाराष्ट्र में अल नीनो के प्रभाव के चलते सूखे का संकट गहराने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को भावनात्मक और सामाजिक संबल देने की पहल की…

दिवाली पर कम होगा धुआं और शोर! नागपुर NEERI बना रहा 60% तक कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखे

दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और आतिशबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन पटाखों से निकलने वाला धुआं और तेज आवाज हर साल पर्यावरण के साथ लोगों की सेहत के…