PM मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा! 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी मुफ्त AI ट्रेनिंग

लाल किले से प्रधानमंत्री की बड़ी घोषणा; प्रतियोगी परीक्षाओं और नई तकनीक के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग भी

नई दिल्ली : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। तकनीक तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में सरकार का यह कदम युवाओं को भविष्य के रोजगार और नए अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की सबसे अहम भूमिका होगी। AI और नई तकनीक का प्रशिक्षण युवाओं को बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाने में मदद करेगा और उन्हें भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करेगा।

युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ नई तकनीक से जुड़ी शिक्षा के लिए युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज AI शिक्षा से लेकर रोजगार और कारोबार तक हर क्षेत्र में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। ऐसे में एक करोड़ युवाओं को AI की मुफ्त ट्रेनिंग देने की घोषणा खास है। इससे युवाओं को नई तकनीक समझने, अपनी स्किल बढ़ाने और भविष्य में रोजगार के नए अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है।

विकसित भारत में युवाओं की ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा, तब इसका सबसे बड़ा फायदा देश के युवाओं को मिलेगा। सरकार का फोकस युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना है। एक करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग और मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा ने स्वतंत्रता दिवस के मंच से युवाओं के लिए नई उम्मीद और नए अवसरों का संदेश दिया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…