Mumbai News: मुंबई में 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू, जानें क्या रहेगा बंद और किसे मिलेगी छूट?

सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, 23 जुलाई से 6 अगस्त तक लागू रहेंगे प्रतिबंध; आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर नहीं पड़ेगा असर

मुंबई :  मुंबईकरों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 23 जुलाई 2026 की रात 12.01 बजे से 6 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली में कॉक्रोच जनता पार्टी के आंदोलन की पृष्ठभूमि को देखते हुए मुंबई में भी किसी तरह की अप्रिय घटना, सार्वजनिक शांति भंग होने या कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस आदेश से मुंबईकरों के सामान्य जीवन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

धारा 144 के तहत किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

मुंबई में 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक रहेगी।

बिना अनुमति किसी भी प्रकार की मिरवणूक (जुलूस) निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।

मिरवणूक में लाउडस्पीकर, बैंड, वाद्य यंत्र और पटाखों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।

इन कार्यक्रमों पर नहीं होगा असर

धारा 144 लागू होने के बावजूद कई सामान्य गतिविधियों को छूट दी गई है।

विवाह समारोहों पर कोई रोक नहीं होगी।

अंतिम संस्कार और श्मशानभूमि या दफन स्थल तक जाने वाली प्रक्रिया पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।

कंपनियों, सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों, शैक्षणिक संस्थानों और नियमित व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा।

दुकाने, कारखाने, थिएटर, नाट्यगृह और अन्य रोजमर्रा के कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेंगे।

सामाजिक संस्थाओं, क्लब, सहकारी संस्थाओं और संगठनों की आवश्यक बैठकों को भी अनुमति रहेगी।

जिन कार्यक्रमों और जुलूसों को पुलिस प्रशासन से पहले से अनुमति मिली है, उन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

मुंबई पुलिस की अपील

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

कीर्तनकारांनी सामाजिक विषयांना चालना दिली पाहिजे : प्रकाश महाराज वाघ

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : सध्या समाजात काय चालले आहे आणि समाजाला कशाची गरज आहे, याचा अभ्यास करून कीर्तनकारांनी सामाजिक समस्या ठळकपणे मांडल्या पाहिजेत, असे प्रतिपादन कीर्तन संमेलनाच्या समारोपीय…

आज गुरुकुंज आश्रमात राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराजांना मौन श्रद्धांजली

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : लाखो भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यांच्या ५८ व्या महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त शुक्रवार, ३० ऑक्टोबर रोजी गुरुकुंज आश्रमात भावपूर्ण मौन श्रद्धांजली कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात…