हर दिन बच्चों के टिफिन में कुछ नया और स्वादिष्ट देने की चिंता रहती है। बच्चे ऐसा खाना पसंद करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक हो। ऐसे में वेज सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है। कम समय में बनने वाला यह सैंडविच पौष्टिक भी है और बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए एकदम परफेक्ट है।
सामग्री:
– ४ ब्रेड स्लाइस
– १ उबला हुआ आलू
– १ छोटा गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
– १ छोटा खीरा (बारीक कटा हुआ)
– १ छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
– २ चम्मच हरी चटनी
– २ चम्मच मक्खन
– २ चम्मच मेयोनीज (वैकल्पिक)
– थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ पनीर
– नमक स्वादानुसार
– काली मिर्च
– चाट मसाला
बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर, कटा हुआ खीरा, प्याज, पनीर, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब ब्रेड स्लाइस पर मक्खन और हरी चटनी लगाएं। इसके ऊपर तैयार किया हुआ वेजिटेबल मिश्रण फैलाएं और दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें।
तैयार सैंडविच को तवे पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चों के टिफिन में रखें। स्वाद बढ़ाने के लिए साथ में टोमैटो सॉस भी दे सकते हैं।
खास टिप:
अगर बच्चे सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं तो इस सैंडविच में स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च या चीज भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद भी बढ़ेगा और बच्चों को जरूरी पोषण भी मिलेगा।
क्यों है यह टिफिन के लिए खास?
झटपट बनकर तयार हो जाने वाला यह वेज सैंडविच बच्चों को स्वाद के साथ ऊर्जा भी देता है। सुबह की जल्दी में यह हर मां के लिए एक आसान और हेल्दी टिफिन ऑप्शन बन सकता है।


