कर्नाटक में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 10 दिनों में 32 नए मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

Karnataka Covid Cases Update : महाराष्ट्र से सटे कर्नाटक में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। जुलाई महीने के शुरुआती 10 दिनों में राज्य में 32 नए कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

बेंगलुरु : कोरोना महामारी के कुछ साल बाद एक बार फिर देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पड़ोसी राज्यों में संक्रमण बढ़ने की खबरों के बीच अब कर्नाटक में भी नए मरीज मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जून महीने में कर्नाटक में कोविड-19 के केवल 14 मामले सामने आए थे। लेकिन जुलाई के पहले 10 दिनों में ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। राज्य में कुल 193 संदिग्ध लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

गंभीर मरीजों की संख्या कम

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कर्नाटक में मिले ज्यादातर कोविड मरीजों में संक्रमण का असर गंभीर नहीं है। कई मामलों में बिना लक्षण वाले मरीजों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुछ मरीजों की जांच ऑपरेशन से पहले की जाने वाली सामान्य प्रक्रिया के दौरान हुई। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त गुरुदत्त हेगड़े ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह डर का माहौल न बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सावधानी जरूरी, घबराने की नहीं

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है। फिलहाल कर्नाटक में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर जांच और सावधानी से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब हर साल नहीं, 3 साल में एक बार बनेगा PUC सर्टिफिकेट? सरकार का बड़ा प्रस्ताव

नई दिल्ली :  देशभर के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (PUC) के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही…

तटरक्षक बल के लिए बड़ा फैसला! महिला अधिकारियों को बराबरी का मौका, जवानों के परिवारों को राहत

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल  के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम नीतिगत सुधारों की घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…