भगदड़ में बदल गई आस्था की भीड़! पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 200 से ज्यादा घायल

पुरी (ओडिशा) :  भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में इस बार श्रद्धा और उत्साह के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे थे, लेकिन रथयात्रा के दौरान अचानक मची धक्का-मुक्की ने पूरे माहौल को मातम में बदल दिया।

रथ आगे बढ़ने लगा तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु उसके करीब पहुंचने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ा और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग जमीन पर गिर पड़े और उनके ऊपर से भीड़ गुजर गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पुरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद अस्पतालों के बाहर अपने परिजनों की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय पुलिस, ODRAF और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। देशभर की आस्था का प्रतीक मानी जाने वाली जगन्नाथ रथयात्रा में हुए इस हादसे ने श्रद्धालुओं को गहरे सदमे में डाल दिया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मंत्रालय में 550 कर्मचारियों पर गिरी गाज, मूल विभाग में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी

मुंबई : मंत्रालय और मंत्रियों के कार्यालयों में बिना तय प्रक्रिया के काम कर रहे करीब 550 अधिकारी और कर्मचारियों को अब उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया…

3 महीने में 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! 44 साल के औसत से ज्यादा रह सकती है ताकत

देश में कहीं बारिश की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है, तो अब मौसम को लेकर एक और बड़ी आशंका सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के…