इंतजार खत्म! NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने देश के टॉपर

20 लाख उम्मीदवारों में से 11.21 लाख सफल; बेटियों ने फिर मारी बाजी, आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है स्कोरकार्ड

नई दिल्ली : देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्रों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है। रिजल्ट घोषित होते ही दोनों के घरों में खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार शुरू हो गई है।

इस बार NEET UG परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में लगभग 20 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। इस बार भी बेटियों ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। पात्र घोषित हुए छात्रों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। महिलाओं का सफलता प्रतिशत 56.8% रहा, जबकि पुरुषों में यह 55.1% दर्ज किया गया। इससे साफ है कि मेडिकल शिक्षा की दौड़ में छात्राएं लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं।

एनटीए के आंकड़ों के अनुसार 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों ने सबसे अधिक सफलता हासिल की। 138 छात्रों ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें से 93 प्रतिशत छात्र पहली बार NEET परीक्षा देने वाले थे। टॉप स्कोर करने वालों में 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक, 1,492 छात्रों ने 650 या उससे अधिक अंक, 10,160 छात्रों ने 600 या उससे अधिक अंक और 90,780 छात्रों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। राज्यवार प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा, जहां 1.7 लाख से अधिक छात्र पात्र घोषित हुए। वहीं, लक्षद्वीप से भी 43 छात्रों ने सफलता हासिल की है। 705 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष छात्र पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर Application Number और Date of Birth के माध्यम से देख सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी NEET का रिजल्ट सिर्फ अंकों का नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के सपनों का फैसला लेकर आया है। छोटे शहरों और गांवों से आने वाले कई छात्रों ने कठिन परिस्थितियों में तैयारी कर सफलता हासिल की है। रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगातार प्रयास किसी भी मंजिल तक पहुंचा सकते हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

MPSC का बड़ा फैसला! पेपर लीक के बाद ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द

मुंबई : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर…

उत्तरपत्रिका पर आपत्ति प्रक्रिया छात्रों के हित में : NTA

नई दिल्ली : परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया छात्रों के हित और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…