नागपुर के लक्ष्मी नगर चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार में अचानक आग लग गई। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर यह आग तकनीकी खराबी के कारण लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है।
देखे विडियो –


