नागपुर स्नातक सीट पर कोहले-वांजरी ने भरा पर्चा, अनिल सोले की बगावत से मुकाबला रोचक

भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में, निर्दलीय सोले और नितेश कराले ने भी बढ़ाई सियासी हलचल

नागपुर स्नातक सीट पर महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का मुकाबला अब और स्पष्ट हो गया है। भाजपा के सुधाकर कोहले और कांग्रेस के मौजूदा विधायक अभिजीत वंजारी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रमुख दलों की ओर से नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।

भाजपा ने नागपुर स्नातक सीट से पूर्व विधायक सुधाकर कोहले को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अभिजीत वंजारी पर भरोसा जताया है। दोनों नेताओं के नामांकन के साथ ही चुनावी मैदान में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर साफ दिखाई देने लगी है। हालांकि, भाजपा के लिए इस चुनाव में अनिल सोले की बगावत चुनौती बन सकती है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक और पूर्व विधान परिषद सदस्य अनिल सोले ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने भी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, एनसीपी शरद पवार गुट से जुड़े और ‘कराले मास्टर’ के नाम से चर्चित नितेश कराले भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उनके नामांकन के बाद नागपुर स्नातक सीट का मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।

अब सभी की नजरें नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर टिकी हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नागपुर समेत संबंधित पांच सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल होने के साथ ही नागपुर स्नातक सीट पर चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। अब असली चुनौती उम्मीदवारों के सामने अपने-अपने वोट बैंक को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बनाने की होगी।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…