महात्मा गांधी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए मीडिया एक्टिविस्ट मनेंद्र प्रताप सिंह

मुंबई : प्रसिद्ध मीडिया एक्टिविस्ट एवं वरिष्ठ पत्रकार मनेंद्र प्रताप सिंह को महात्मा गांधी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई के क्लासिक क्लब हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार दिलीप सेन और ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ के विजेता अभिनेता-कॉमेडियन सुनील पाल ने सिंह को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह का आयोजन कृष्णा चौहान फाउंडेशन की ओर से किया गया। फाउंडेशन के प्रमुख एवं निर्माता-निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी रत्न सम्मान का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पुरस्कार समारोह का छठा सीजन आयोजित किया गया, जिसमें एंटरटेनमेंट, सामाजिक कार्य, बिजनेस, शिक्षा और मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पत्रकार मनेंद्र प्रताप सिंह को महात्मा गांधी रत्न सम्मान प्रदान किया गया। सिंह को इससे पहले भी पत्रकारिता के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। बेनिन विश्वविद्यालय ने उन्हें ग्लोबल पीस एम्बेसडर की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें विवेकानंद गौरव पुरस्कार, मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड, मीडिया वॉरियर पुरस्कार, हिंदुस्तान रत्न और इंडियन एक्सीलेंस मीडिया सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नगर-मनमाड महामार्गावरील राहुरीतील वाहतूक कोंडीचा प्रश्न दोन दिवसांत मार्गी लावणार!

अहिल्यानगर ,राधेशाम कुलकर्णी (जिल्हा प्रमुख) : नगर-मनमाड महामार्गावर राहुरी शहर ते नांदगाव शिंगवे दरम्यान गेल्या तीन दिवसांपासून निर्माण झालेल्या भीषण वाहतूक कोंडीची माजी खासदार डॉ. सुजय विखे पाटील यांनी प्रत्यक्ष…

रतन टाटा साहेबांच्या स्मृतीदिनानिमित्त भटक्या श्वानांसाठी मोफत लसीकरण मोहीम

प्रशांत जाधव (ब्युरो चीफ) :  स्वर्गीय रतनजी टाटा साहेबांच्या द्वितीय स्मृतीदिनानिमित्त टाटा मोटर्स विंगर परिवार आणि आधार समाजसेवा संस्था यांच्या संयुक्त विद्यमाने भटक्या व पाळीव प्राण्यांसाठी मोफत लसीकरण मोहीम आयोजित…