मुंबई , प्रशांत भोयर (प्रतिनिधि) : मुंबई की उद्योगपति श्रीमती प्रज्ञा द्विवेदी को संत ज्ञानेश्वर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के बाल संस्कार तथा कृषि एवं ग्रामसेवा के प्रचार-प्रसार से जुड़े श्री नारायणराव आत्राम को ग्रामगीता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रिसर्च से विश्व मेडीत संस्था के अध्यक्ष डॉ. वाघ के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के दौरान प्रज्ञा द्विवेदी और नारायणराव आत्राम को उनके कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों की उपस्थिति रही।


