नागपुर : स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन हॉस्पिटल, नागपुर में महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल के नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. संजय कदम के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन श्री परागजी सराफ एवं सचिव श्री नितिन पाटिल सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
समारोह में IAS डॉ. विपिन इटणकर (आयुक्त, नागपुर महानगरपालिका), डॉ. राज गजभिये (डीन, मेडिकल कॉलेज) तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिलीप गुप्ता, डॉ. कमल भुतड़ा, डॉ. प्रशांत ओंकार सहित डॉ. प्रमोद गिरी, डॉ. चैतन्य शेंबेकर, डॉ. चंद्रशेखर गिल्लुरकर, डॉ. संजय देशपांडे, डॉ. वाई. एस. देशपांडे, डॉ. राजेंद्र सावजी, डॉ. सचिन जांभुलकर, डॉ. संदीप खानझोडे, डॉ. अभिजीत फुलाड़ी, डॉ. सोनाली फुलाड़ी एवं डॉ. रितेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान गणमान्य अतिथियों एवं चिकित्सक समुदाय ने डॉ. संजय कदम को महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उपस्थित चिकित्सकों ने चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।


