12 घंटे में मिला 12 वर्षीय लापता बच्चा, लकड़गंज पुलिस की तत्परता से परिवार ने ली राहत की सांस

आज़मशाह चौक से लापता हुआ था बच्चा, पुलिस की टीम ने तलाश कर सुरक्षित बरामद किया

नागपुर : लकड़गंज थाना क्षेत्र के बुजाड़े मोहल्ला, आज़मशाह चौक निवासी 12 वर्षीय रिप इस्माईल शेख के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद लकड़गंज पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जांच टीम (DB) ने बिना समय गंवाए अलग-अलग स्थानों पर तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महज 12 घंटे के भीतर लापता बच्चे का पता लगा लिया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। बच्चे के सकुशल मिलने से उसके परिवार ने राहत की सांस ली। यह कार्रवाई PI मुकुंद कवाड़े के मार्गदर्शन में PSI दीपक पोकले, HC गणेश ठाकुर, PC मुदस्सीर शेख, PC विनोद टिकस, PC कुणाल मसराम और PC सूरज मडावी की टीम ने की। लकड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार की गई तलाश के चलते बच्चे को कम समय में सुरक्षित खोजने में सफलता मिली।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…