वर्धा, सतीश तोडासे ( प्रतिनिधी ) : वर्धा शहर के दयाल नगर परिसर स्थित होंडा शोरूम के पास एक घायल गौ माता सड़क पर घूमती हुई दिखाई दी। इसकी जानकारी गौभक्त भावेश गौधवानी ने गौ रक्षा हिन्दु दल वर्धा जिला अध्यक्ष किशोर सोनी को दी। जानकारी मिलते ही गौ रक्षा हिन्दु दल की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल गौ माता को सुरक्षित पकड़ा गया।
जख्मी गौवंश के उपचार एवं सेवा के लिए महेश्वरी फाउंडेशन, नागपुर के सहयोग से उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से घायल गौ माता को राधाकृष्ण बजाज गौशाला, वर्धा में भर्ती कराया गया। आगे का उपचार एवं सेवा कार्य गौशाला प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। इस रेस्क्यू सेवा कार्य में भावेश गौधवानी, सूरज सोमनाथे, संकेत श्रीगोड, रोहित दुर्गुड़े, संजय नानवानी, गौ रक्षा हिन्दु दल वर्धा जिला अध्यक्ष किशोर सोनी सहित अन्य नागरिकों का सहयोग रहा।
9 वर्षों से निरंतर गौसेवा
गौ रक्षा हिन्दु दल वर्धा द्वारा पिछले 9 वर्षों से बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के गौवंश की सेवा एवं रेस्क्यू कार्य किए जाने की जानकारी संगठन की ओर से दी गई है। संगठन के अनुसार, इन 9 वर्षों में 921 गौवंश का रेस्क्यू किया गया है। इसके अलावा अनेक घायल एवं बीमार गौवंश का घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार और सेवा कार्य किया गया है।
लावारिस गौवंश की व्यवस्था पर उठाया सवाल
शहर में सड़कों पर लावारिस एवं घायल गौवंश घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे गौवंश के साथ-साथ वाहन चालकों एवं आम नागरिकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गौ रक्षा हिन्दु दल वर्धा की ओर से सवाल उठाया गया है कि नगर परिषद द्वारा सड़क पर घूमने वाले गौवंश को पकड़ने के लिए जो व्यवस्था/ढैका (कांजी हाउस) बताई जाती है, वह वर्तमान में कहाँ है और घायल एवं लावारिस गौवंश को सुरक्षित रखने तथा उपचार की क्या व्यवस्था है? संगठन ने संबंधित प्रशासन से सड़क पर घूम रहे लावारिस एवं घायल गौवंश के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों से अनुरोध
गौ रक्षा हिन्दु दल वर्धा ने सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया है कि सड़क पर घूम रहे लावारिस एवं घायल गौवंश से संबंधित विषयों को अपने समाचार पत्र एवं न्यूज माध्यमों में प्रमुखता से प्रकाशित करें। संगठन के अनुसार, यह विषय गौवंश की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सड़क सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। गौ रक्षा हिन्दु दल वर्धा जिला


