एशिया कप के बाद अब एशियन गेम्स की चुनौती, जापान पहुंची टीम इंडिया; जानिए पूरा शेड्यूल

एशिया कप की जीत के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम अब एशियन गेम्स में अपना गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए जीत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। दुबई में श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया अगली चुनौती के लिए जापान पहुंच चुकी है। भारतीय महिला टीम अब एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और मुख्य कोच अमोल मुजूमदार के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने 13 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था। इस जीत के तुरंत बाद टीम की नजर अब एशियन गेम्स पर है।

गोल्ड मेडल बचाने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2023 में हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में स्वर्ण पदक जीता था। ऐसे में इस बार टीम के सामने उस उपलब्धि को दोहराने का मौका है। एशिया कप की जीत के बाद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है और अब उनकी नजर एशियन गेम्स में पदक पर होगी। इस बार एशियाई खेलों का आयोजन जापान में हो रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी।

18 सितंबर को जापान से मुकाबला

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू होगी। भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। अगर भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करती है, तो 20 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल में जीत मिलने पर 22 सितंबर को स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरना होगा। वहीं, सेमीफाइनल में हार की स्थिति में उसी दिन कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा। हर दिन दो मुकाबले होंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे और दूसरा मैच सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।

अमोल मुजूमदार बोले- टीम मुकाबले के लिए तैयार

मुख्य कोच अमोल मुजूमदार के मुताबिक, टीम एशियन गेम्स के लिए उत्साहित है और मैदान पर उतरकर खेल का आनंद लेने के लिए तैयार है। एशिया कप के बाद खिलाड़ियों के सामने अब एक और बड़ी चुनौती है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुकाबले

18 सितंबर: भारत vs जापान — क्वार्टर फाइनल, सुबह 10.30 बजे

20 सितंबर: सेमीफाइनल — सुबह 5.30 बजे और 10.30 बजे

22 सितंबर: पदक के मुकाबले — कांस्य पदक मैच सुबह 5.30 बजे, स्वर्ण पदक मैच सुबह 10.30 बजे

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, प्रतिका रावल, जी कमलिनी, श्रेयंका पाटील, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव। एशिया कप की जीत के बाद भारतीय महिला टीम के सामने अब एक और बड़ा लक्ष्य है। जापान की जमीन पर टीम इंडिया अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से स्वर्ण पदक तक पहुंचती है या नहीं, इस पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

IPL 2027: राजस्थान-लखनऊ के बीच होने वाली है बड़ी डील! 3-4 खिलाड़ियों की होगी अदला-बदली?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ…

IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे पर बारिश का साया, क्या रोहित-विराट की बल्लेबाजी देखने से चूक जाएंगे फैंस?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। पहले मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0…