हार्दिक पांड्या की वापसी पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- अभी 10 ओवर गेंदबाजी के लिए फिट नहीं

नितीश कुमार रेड्डी ने संभाली ऑलराउंडर की जिम्मेदारी; गंभीर ने कहा- फिट होने पर दोनों को मिल सकता है मौका

हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी को लेकर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अहम अपडेट दिया है। गंभीर के मुताबिक, हार्दिक फिलहाल एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए जल्दबाजी में नहीं उतारना चाहता।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद चोट के कारण वह टीम से बाहर हैं। उम्मीद थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वह वापसी करेंगे, लेकिन फिटनेस को देखते हुए उन्हें एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया। उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। नितीश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रभावी प्रदर्शन भी किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने हार्दिक की फिटनेस पर बात करते हुए कहा कि मौजूदा समय में वह 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते। गंभीर ने यह भी स्पष्ट किया कि हार्दिक पिछले करीब चार महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं, इसलिए टीम उन्हें वापसी के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है।

गंभीर ने संकेत दिया कि जब हार्दिक पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे, तो टीम में उनके साथ नितीश कुमार रेड्डी को भी जगह मिल सकती है। यानी आने वाले समय में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में दोनों ऑलराउंडर एक साथ नजर आ सकते हैं। हार्दिक को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सलेंस से अंतिम फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद पुदुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ‘ए’ टीम में चुना गया था। हालांकि, चोटों के चलते वह IPL 2026 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों के लिए भी उनका चयन हुआ था, लेकिन सीरीज से पहले पैर में चोट लगने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

एशिया कप के बाद अब एशियन गेम्स की चुनौती, जापान पहुंची टीम इंडिया; जानिए पूरा शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए जीत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। दुबई में श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया…

रोहित शर्मा का बचपन का दर्द, परिवार की कुर्बानी याद कर भर आया गला

Rohit Sharma Emotional Childhood Revelation : क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से पहचान बनाने वाले रोहित शर्मा ने अपने बचपन की एक ऐसी बात साझा की,…