IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे पर बारिश का साया, क्या रोहित-विराट की बल्लेबाजी देखने से चूक जाएंगे फैंस?

वेलिंगटन में मौसम बन सकता है टीम इंडिया की राह का रोड़ा, बारिश के कारण दोनों टीमों के अभ्यास कार्यक्रम में भी हुआ बदलाव।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। पहले मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय फैंस को उम्मीद है कि दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलेगा। लेकिन इस उत्साह पर बारिश पानी फेर सकती है।

दूसरा वनडे वेलिंगटन में खेला जाना है, जहां मौसम का मिजाज फिलहाल कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को शहर में हल्की और लगातार बारिश के चलते दोनों टीमों को अपने अभ्यास कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम ने अपना अभ्यास वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर सुविधा में किया, जबकि भारतीय टीम का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा।

 बारिश बिगाड़ सकती है खेल का रोमांच

मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट AccuWeather के अनुसार, शनिवार को भी वेलिंगटन में बारिश की संभावना है। दिन के पहले हिस्से में बारिश की आशंका 60 प्रतिशत, जबकि दूसरे हिस्से में 55 प्रतिशत बताई गई है। ऐसे में मुकाबले में बारिश का खलल पड़ने की आशंका बनी हुई है। हालांकि, मैच पूरी तरह रद्द होगा या नहीं, इसे लेकर अभी निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

पहले मैच में विराट का चला था बल्ला

सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी। न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 185 रनों पर सिमट गई थी। बारिश के कारण भारत को 32 ओवर में 143 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 22.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 37 रन बनाए। दूसरी ओर, रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में दूसरे मुकाबले में रोहित के बल्ले से बड़ी पारी देखने की उम्मीद फैंस लगाए बैठे हैं।

न्यूजीलैंड को लगा एक और झटका

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम चोटों की समस्या से जूझ रही है। अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुए सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे को पूरी वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है। निक को मूल रूप से सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था।

 कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन मुकाबले का आनंद SonyLIV पर लिया जा सकेगा। अब सभी की नजरें वेलिंगटन के मौसम पर टिकी हैं। भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी, तो फैंस को उम्मीद है कि बारिश के बजाय मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

IPL 2027: राजस्थान-लखनऊ के बीच होने वाली है बड़ी डील! 3-4 खिलाड़ियों की होगी अदला-बदली?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ…

125 की रफ्तार से 140 तक का सफर! मैनचेस्टर की आलोचना को पीछे छोड़ अंशुल कंबोज ने ऑकलैंड में मचाया धमाल

क्रिकेट के मैदान पर हर खिलाड़ी का सफर उतार-चढ़ाव से भरा होता है। कभी शानदार प्रदर्शन तालियां बटोरता है, तो कभी एक खराब मैच आलोचनाओं की वजह बन जाता है।…