तड़ीपार फिर भी घर से चला रहा था शराब का धंधा, पुलिस ने दबोचा

मानकापुर में कार्रवाई; 130 बोतल देशी शराब और नकदी बरामद

नागपुर : नागपुर में तड़ीपार किए गए एक आरोपी के घर से ही कथित तौर पर अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। मानकापुर थाना क्षेत्र में पुलिस आयुक्त के एस्कॉर्ट दस्ते ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके घर से 130 नग देशी शराब बरामद की।

मामला गोधनी रेलवे के लोखंडे लेआउट स्थित प्लॉट नंबर 95 का है। देर रात पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील के एस्कॉर्ट पथक की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विनोद सुधाकर थुल घर से चोरी-छिपे देशी शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मानकापुर थाने के अधिकारियों और दो पंचों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 130 नग भिंगरी संत्रा देशी शराब और कुछ नकद रुपए बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, विनोद थुल के खिलाफ पहले भी शराब बिक्री से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। गणेशोत्सव और नवरात्रि को देखते हुए उसे 13 सितंबर से 22 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से नागपुर शहर से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह अपने घर में मौजूद मिला और कथित तौर पर शराब की बिक्री कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद मानकापुर थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील के मार्गदर्शन में एस्कॉर्ट पथक प्रमुख API भगवान कोळी और उनकी टीम ने की।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नागपुर में ‘फेल’ दवाओं का मरीजों पर इस्तेमाल, मेयो में ही बंटी 42,911 गोलियां!

नागपुर : सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले गरीब और आम मरीजों के लिए दवाएं भरोसे का सबसे बड़ा सहारा होती हैं। लेकिन नागपुर के शासकीय अस्पतालों में…

शराब के नशे में अर्धनग्न युवक का हंगामा, हाथ में फावड़ा लेकर राहगीरों पर हमले की कोशिश

नागपुर : शराब के नशे में एक युवक ने सड़क पर ऐसा हंगामा किया कि कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में…