संकट में आगे आया ‘लालबागचा राजा’; भुलेश्वरचा राजा मंडल को 11 लाख की मदद, मृतकों के परिवारों को भी 5-5 लाख

भुलेश्वरचा राजा की मूर्ति गिरने से दो लोगों की मौत; दुख की घड़ी में लालबागचा राजा मंडल ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुंबई : मुंबई के भुलेश्वर में गणेश आगमन मिरवणूक के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने गणेश भक्तों को झकझोर कर रख दिया। 27 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गई। इस हादसे में मंडल के अध्यक्ष संकेत नेवशे और ब्रिजेश जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान वेल्डिंग टूटने से मूर्ति अचानक सामने की ओर झुक गई और देखते ही देखते नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भुलेश्वरचा राजा गणेशोत्सव मंडल पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दुख की घड़ी में ‘लालबागचा राजा’ साथ

इस मुश्किल समय में लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने भुलेश्वरचा राजा गणेशोत्सव मंडल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। मंडल की ओर से कुल 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इसमें भुलेश्वरचा राजा गणेश मंडल को 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

यह मदद सुधीर सालवी की ओर से घोषित की गई है। हादसे से टूटे परिवारों के लिए यह आर्थिक सहायता भले ही नुकसान की भरपाई न कर सके, लेकिन संकट की इस घड़ी में साथ खड़े होने की मानवीय मिसाल जरूर पेश करती है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

विकसित मराठवाड्यासाठी विभागांनी ठोस कृती आराखडा द्यावा : जी. श्रीकांत

छत्रपती संभाजीनगर, रवींद्र औंढेकर ( प्रतिनिधी ) : ‘विकसित महाराष्ट्र २०३०’ अंतर्गत ‘विकसित मराठवाडा’ ही संकल्पना प्रभावीपणे राबविण्यासाठी सर्व विभागप्रमुखांनी आपल्या विभागातील पूर्ण झालेली, सुरू असलेली व प्रलंबित कामांची अद्ययावत…

संत रविदास महाराजांच्या ६५०व्या जयंतीनिमित्त ‘समरसता संकल्प अभियान’

कांदिवली पूर्व, राम शेंडे ( प्रतिनिधी ) : संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज यांच्या ६५०व्या जयंती वर्षानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या वतीने आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ अंतर्गत निघालेल्या कलश वंदन…