मुंबईकरों की जेब पर पड़ेगा असर! ऑटो-टैक्सी का सफर होगा महंगा

1 सितंबर से नए किराये लागू ; ऑटो ₹27 और टैक्सी ₹33

मुंबई : मुंबईकरों के लिए अहम खबर है। मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और काली-पीली टैक्सी से सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। 1 सितंबर से ऑटो और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। परिवहन आयुक्त की ओर से पेश किए गए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने मंजूरी दे दी है।

ऑटो-टैक्सी का नया किराया कितना होगा ?

नए किराये के अनुसार, ऑटो रिक्शा के न्यूनतम किराये में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल पहले 1.5 किलोमीटर के लिए ऑटो का न्यूनतम किराया 26 रुपये है। 1 सितंबर से यह बढ़कर 27 रुपये हो जाएगा। वहीं, काली-पीली टैक्सी के न्यूनतम किराये में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मौजूदा 31 रुपये का न्यूनतम किराया अब 33 रुपये होगा।

इन इलाकों में लागू होंगे नए दर

यह किराया बढ़ोतरी सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहेगी। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, वसई-विरार और पालघर सहित मुंबई महानगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में नए किराये लागू होंगे। ऐसे में रोजाना ऑटो या टैक्सी से सफर करने वाले यात्रियों के मासिक बजट पर इसका असर पड़ सकता है।

किराया बढ़ाने की वजह क्या है ?

ऑटो और टैक्सी चालक संगठनों की ओर से लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग की जा रही थी। चालकों का कहना है कि ईंधन की कीमत, वाहन की देखभाल और मरम्मत, बीमा, परमिट और अन्य परिचालन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ते खर्च के मुकाबले आमदनी कम होने के कारण किराया बढ़ाना जरूरी बताया गया। इससे पहले फरवरी 2025 में भी ऑटो और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर किराया बढ़ने से आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।

आम यात्रियों के बजट पर असर

महंगाई के बीच ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने से रोजाना सफर करने वाले लोगों का खर्च और बढ़ सकता है। अब 1 सितंबर से नए किराये लागू होने के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए पहले से अधिक राशि खर्च करनी होगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

विकसित मराठवाड्यासाठी विभागांनी ठोस कृती आराखडा द्यावा : जी. श्रीकांत

छत्रपती संभाजीनगर, रवींद्र औंढेकर ( प्रतिनिधी ) : ‘विकसित महाराष्ट्र २०३०’ अंतर्गत ‘विकसित मराठवाडा’ ही संकल्पना प्रभावीपणे राबविण्यासाठी सर्व विभागप्रमुखांनी आपल्या विभागातील पूर्ण झालेली, सुरू असलेली व प्रलंबित कामांची अद्ययावत…

संत रविदास महाराजांच्या ६५०व्या जयंतीनिमित्त ‘समरसता संकल्प अभियान’

कांदिवली पूर्व, राम शेंडे ( प्रतिनिधी ) : संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज यांच्या ६५०व्या जयंती वर्षानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या वतीने आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ अंतर्गत निघालेल्या कलश वंदन…