गिट्टीखदान में दो घरफोड़ियां बेनकाब, 3.90 लाख का माल बरामद

वाहन चोरी विरोधी पथक की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

नागपुर : गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में हुई दो घरफोड़ियों का वाहन चोरी विरोधी पथक ने खुलासा किया है। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और मोबाइल समेत करीब 3 लाख 90 हजार 900 रुपये का माल बरामद किया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में शिकायतकर्ताओं के घर बंद थे और वे बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घरों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इस मामले में गिट्टीखदान थाने में अपराध क्रमांक 590/2026 और 438/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान वाहन चोरी विरोधी पथक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीकी जानकारी के साथ-साथ गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद उमेश राजेश खांडेकर (22), निवासी पडकर चौक, गंगाबाई, कोतवाली और विकास उर्फ विकी विजय पाली (22), निवासी कपिल नगर को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने जैसे दिखने वाले कान के टॉप्स, अंगूठी और लॉकेट के साथ चांदी जैसे दिखने वाले ताट, ग्लास, कटोरियां, पायल, कमरबंद, पूजा के सामान, चांदी के सिक्के सहित कई वस्तुएं बरामद की हैं। इसके अलावा विवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। इस मामले में गोविंद उर्फ गोबा काशीराम साखरे (22) और दयाशंकर उर्फ सागर संतोष बघेल, दोनों निवासी म्हाडा क्वार्टर, कपिल नगर, की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें जब्त माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए गिट्टीखदान पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…