नागपुर में जुटेंगे देशभर के डायबिटीज विशेषज्ञ, 22 अगस्त से ‘दोस्तीकॉन 2026’

डायबिटीज, मोटापा और डायबेटिक फुट पर होगी चर्चा

नागपुर :  डायबिटीज और मोटापे से जुड़ी बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर नागपुर में ‘दोस्तीकॉन 2026 – नेशनल डायबिसिटी कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन 22 और 23 अगस्त को होटल रीजेंटा सेंट्रल, जगनाडे चौक में होगा।

सम्मेलन की थीम “गुडबाय डायबेसिटी, गुडबाय डायबेटिक फुट” रखी गई है। इसमें देशभर के डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ डायबिटीज, मोटापा, डायबेटिक फुट और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य से जुड़े आधुनिक इलाज, बचाव और उपचार की नई पद्धतियों पर चर्चा करेंगे। दोस्ती के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश देशमुख ने कहा कि डायबिटीज और मोटापे को अलग-अलग समस्याओं के बजाय आपस में जुड़ी मेटाबॉलिक समस्याओं के रूप में समझना जरूरी है। समय पर जांच, सही इलाज, संतुलित आहार, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से बीमारी की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।

सम्मेलन में डायबेटिक फुट की रोकथाम और समय पर उपचार पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही डॉक्टरों के लिए ओरल और पोस्टर प्रेजेंटेशन भी आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के लिए 4 MMC क्रेडिट ऑवर्स के आवेदन की जानकारी दी गई है। आयोजन दोस्ती की ओर से किया जा रहा है, जिसे IMA, API, इंडियन पोडियाट्री एसोसिएशन सहित कई चिकित्सा संगठनों का सहयोग प्राप्त है। नागपुर के साथ मुंबई, पुणे, दिल्ली, लखनऊ, जबलपुर समेत विभिन्न शहरों के विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

जूनियर कॉलेज के 10 हजार शिक्षकों पर अतिरिक्त होने का खतरा!

नागपुर : अनुदानित जूनियर कॉलेजों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों के लिए नई संचमान्यता चिंता का कारण बन गई है। 2025-26 के लिए पहले जहां कक्षा और तुकड़ी के आधार…

बेलतरोड़ी में आधी रात फायरिंग, दो युवक गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप

नागपुर : पोला और मारबत उत्सव को देखते हुए शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। इसी बीच बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई फायरिंग ने सुरक्षा…