कोल्हापुर नगर निगम में मेगा भर्ती की तैयारी, 700 पदों पर जल्द मिल सकती है नौकरी

सेवा नियमावली को मिली मंजूरी, 4,445 स्वीकृत पदों में भर्ती का रास्ता खुला

कोल्हापुर : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने आखिरकार कोल्हापुर नगर निगम (KMC) की लंबे समय से लंबित सेवा प्रवेश नियमावली को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही नगर निगम के 4,445 स्वीकृत पदों में से जरूरत के अनुसार करीब 700 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

नगर निगम प्रशासन ने कामकाज को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए पहले ही नया आकृतिबंध तैयार किया था, जिसमें 335 नए पदों का भी समावेश किया गया था। हालांकि, पिछले दो वर्षों से सेवा नियमावली को मंजूरी नहीं मिलने के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन को बड़ी राहत मिली है। नई सेवा नियमावली में सेवा के 10 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। इसमें भर्ती परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, आयु सीमा, कंप्यूटर ज्ञान, प्रतिनियुक्ति, तबादला और पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण नियमों को शामिल किया गया है। साथ ही ‘नगर सचिव’ पद का नाम बदलकर ‘महापालिका सचिव’ कर दिया गया है।

फिलहाल नगर निगम ने 182 पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार अन्य पद भी भरे जा सकते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर लगभग 700 नई भर्तियां होने की संभावना जताई जा रही है। नई नियमावली के तहत अब अधिकारियों और कर्मचारियों का एक नगर निगम से दूसरे नगर निगम में स्थायी तबादला भी संबंधित प्राधिकरणों की सहमति से संभव होगा। वहीं कई प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति और कुछ पदों पर शासन के माध्यम से नियुक्ति का प्रावधान भी तय किया गया है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

विकसित मराठवाड्यासाठी विभागांनी ठोस कृती आराखडा द्यावा : जी. श्रीकांत

छत्रपती संभाजीनगर, रवींद्र औंढेकर ( प्रतिनिधी ) : ‘विकसित महाराष्ट्र २०३०’ अंतर्गत ‘विकसित मराठवाडा’ ही संकल्पना प्रभावीपणे राबविण्यासाठी सर्व विभागप्रमुखांनी आपल्या विभागातील पूर्ण झालेली, सुरू असलेली व प्रलंबित कामांची अद्ययावत…

संत रविदास महाराजांच्या ६५०व्या जयंतीनिमित्त ‘समरसता संकल्प अभियान’

कांदिवली पूर्व, राम शेंडे ( प्रतिनिधी ) : संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज यांच्या ६५०व्या जयंती वर्षानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या वतीने आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ अंतर्गत निघालेल्या कलश वंदन…