24 घंटे में सरकार का यू-टर्न, मंत्रियों के लिए प्रिंट अखबार फिर हुए बहाल

ई-पेपर की अनिवार्यता हटाई गई, अब ऑनलाइन और प्रिंट दोनों विकल्प उपलब्ध

मुंबई :  महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों के लिए अखबार खरीद से जुड़े अपने फैसले पर महज 24 घंटे के भीतर यू-टर्न ले लिया है। अब उपमुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यमंत्री अपने कार्यालय और शासकीय निवास पर ई-पेपर या प्रिंट अखबार, दोनों में से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को संशोधित शासनादेश जारी कर 30 जुलाई के आदेश में बदलाव किया। पहले जारी निर्देशों में केवल ई-पेपर और ऑनलाइन पत्रिकाओं की सदस्यता लेने की अनिवार्यता तय की गई थी। इस फैसले को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रिया सामने आने के बाद सरकार ने अपने आदेश में संशोधन किया। नए आदेश के अनुसार, अब मंत्रियों के कार्यालयों और सरकारी आवासों के लिए ऑनलाइन या मुद्रित अखबार एवं पत्रिकाओं में से कोई भी विकल्प चुना जा सकेगा। इससे पहले सरकार ने 1 सितंबर से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रिंट अखबारों और पत्रिकाओं की आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया था और ऑनलाइन सदस्यता का खर्च संबंधित विभागों के बजट से वहन करने के निर्देश दिए थे।

सरकार के इस त्वरित फैसले से अब मंत्रियों के लिए प्रिंट अखबारों का विकल्प फिर से खुल गया है। माना जा रहा है कि संशोधित आदेश के बाद डिजिटल और प्रिंट दोनों माध्यमों को समान महत्व देने का रास्ता साफ हो गया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

भामरागढ़ में जलप्रलय! 300 घर पानी में डूबे, दो दिनों से बिजली और मोबाइल सेवा ठप

गड़चिरोली :  गड़चिरोली जिले के भामरागढ़ तालुका में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पर्लकोटा नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण तालुका…

नरभक्षी T-120 वाघीण जेरबंद; चार बछडे आईविना, वन विभागासमोर नवे आव्हान

ब्रम्हपुरी : चंद्रपूर जिल्ह्यातील ब्रम्हपुरी वनपरिक्षेत्रात अखेर नरभक्षी ठरलेल्या T-120 वाघिणीला वन विभागाने जेरबंद केले आहे. मात्र या कारवाईनंतर तिचे सुमारे १० महिन्यांचे चार बछडे आईपासून दूर झाले असून त्यांना…