भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मालिक और ठेकेदार पर FIR, 10 मौतों के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति मरम्मत और घटिया निर्माण का आरोप, पुलिस ने देर रात दर्ज किया मामला

भिवंडी :  महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित गंगारामवाड़ी इलाके में हुई दर्दनाक कोहिनूर इमारत हादसे के बाद आखिरकार प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 3 लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में इमारत के मालिक और मरम्मत का काम कर रहे ठेकेदार के खिलाफ भोईवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भिवंडी महानगरपालिका की शिकायत के आधार पर बिल्डिंग मालिक बिलाल अहमद अबूबकर खान और मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदार अशोक को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इमारत में आवश्यक अनुमति लिए बिना मरम्मत कराई गई और निर्माण कार्य भी घटिया गुणवत्ता का था, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 125 (अ) और (ब) के साथ-साथ एमआरटीपी अधिनियम की धारा 52 और 53 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस मामले की शिकायत भिवंडी महानगरपालिका के प्रभारी सहायक आयुक्त (अनधिकृत निर्माण विभाग) फैजल तातली ने दर्ज कराई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिम्मेदार लोगों पर जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

भामरागढ़ में जलप्रलय! 300 घर पानी में डूबे, दो दिनों से बिजली और मोबाइल सेवा ठप

गड़चिरोली :  गड़चिरोली जिले के भामरागढ़ तालुका में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पर्लकोटा नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण तालुका…

नरभक्षी T-120 वाघीण जेरबंद; चार बछडे आईविना, वन विभागासमोर नवे आव्हान

ब्रम्हपुरी : चंद्रपूर जिल्ह्यातील ब्रम्हपुरी वनपरिक्षेत्रात अखेर नरभक्षी ठरलेल्या T-120 वाघिणीला वन विभागाने जेरबंद केले आहे. मात्र या कारवाईनंतर तिचे सुमारे १० महिन्यांचे चार बछडे आईपासून दूर झाले असून त्यांना…