बड़ा हादसा टला! विरार-भरूच MEMU ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित

भिलाड स्टेशन के पास सुबह हुआ हादसा, इंजन के चार पहिए पटरी से उतरे; कोई जनहानि नहीं, राहत कार्य जारी और कई ट्रेनें देरी से चल रहीं

मुंबई :  मुंबई से सटे पश्चिम रेलवे मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। भिलाड रेलवे स्टेशन के पास विरार-भरूच MEMU ट्रेन का इंजन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले अचानक पटरी से उतर गया। हादसे में इंजन के चार पहिए रेल पटरी से उतर गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6:27 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और वलसाड से दुर्घटना राहत ट्रेन तथा तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी इंजन को दोबारा पटरी पर लाने और ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य करने के काम में जुट गए। इस घटना का असर पश्चिम रेलवे की रेल सेवाओं पर भी साफ दिखाई दिया। कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। गुजरात से मुंबई आने वाली कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने की संभावना भी जताई गई है।

वहीं, मुंबई की ओर आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को विरार स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक रोकना पड़ा, जिससे सुबह ऑफिस और काम पर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इंजन के पटरी से उतरने की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रैक को जल्द सामान्य करने और रेल सेवाएं बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

संत कंवरराम साहिब यांच्या शहादत दिनानिमित्त उद्या विविध कार्यक्रम

अमरावती, राज माहोरे (प्रतिनिधी) : अमर शहीद संत कंवरराम साहिब यांच्या शहादत दिनानिमित्त रविवार, १ नोव्हेंबर रोजी अमरावतीतील सिंधू नगर मैदानावर विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले आहे.…

कीर्तनकारांनी सामाजिक विषयांना चालना दिली पाहिजे : प्रकाश महाराज वाघ

गुरुकुंज मोझरी, राज माहोरे (प्रतिनिधि) : सध्या समाजात काय चालले आहे आणि समाजाला कशाची गरज आहे, याचा अभ्यास करून कीर्तनकारांनी सामाजिक समस्या ठळकपणे मांडल्या पाहिजेत, असे प्रतिपादन कीर्तन संमेलनाच्या समारोपीय…