मुंबई : महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 से 31 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर विदर्भ, कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। वहीं किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
29 और 30 जुलाई को विदर्भ में सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई को गोंदिया, चंद्रपुर और गडचिरोली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 30 जुलाई को चंद्रपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।
कोकण और घाट क्षेत्रों में लगातार बारिश के आसार
28 से 31 जुलाई तक रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पुणे, सातारा व कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना है। ऐसे में घाट मार्गों से यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
किस दिन किन जिलों में अलर्ट?
28 जुलाई – येलो अलर्ट:
रायगढ़, जळगांव, पुणे घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर घाट, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गडचिरोली।
29 जुलाई – ऑरेंज अलर्ट:
गोंदिया, चंद्रपुर और गडचिरोली।
29 जुलाई – येलो अलर्ट:
नाशिक, नाशिक घाट, जळगांव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बुलढाणा, अकोला, वाशीम, अमरावती, यवतमाल, नागपुर, वर्धा, भंडारा, कोल्हापुर घाट, रत्नागिरी, सातारा घाट, रायगढ़, पुणे घाट और सिंधुदुर्ग।
30 जुलाई – ऑरेंज अलर्ट:
चंद्रपुर।
30 जुलाई – येलो अलर्ट:
रायगढ़, पुणे घाट, सातारा घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर घाट, बुलढाणा, अकोला, वाशीम, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया और गडचिरोली।
31 जुलाई – येलो अलर्ट:
रायगढ़, पुणे घाट, सातारा घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर घाट, वर्धा और यवतमाल।
बारिश के दौरान क्या करें?
भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें। यदि जरूरी न हो तो खराब मौसम में यात्रा टालें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।


