महाराष्ट्र में फिर बरसेंगे मेघ! कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानिए आपके जिले का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर, 28-29 जुलाई को विदर्भ समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम, तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे घाट क्षेत्र और सातारा घाट क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई, ठाणे, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर घाट क्षेत्र, चंद्रपुर, जळगांव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

विदर्भ को मिलेगी गर्मी से राहत

पिछले तीन दिनों से बारिश थमने के कारण नागपुर सहित विदर्भ में उमस और गर्मी काफी बढ़ गई है। नागपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 और 29 जुलाई को विदर्भ में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

खडकवासला धरणसाखळी तुडुंब! पुण्याच्या पाणीटंचाईची चिंता संपली

पुणे :  पुणेकरांसाठी दिलासादायक बातमी आहे. शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या खडकवासला धरणसाखळीत सोमवारी सकाळी ६ वाजेपर्यंत २६.६६ टीएमसी म्हणजेच ९१.४७ टक्के पाणीसाठा झाला आहे. त्यामुळे यंदाच्या वर्षासाठी पुण्याच्या पिण्याच्या पाण्याची तसेच…

मुंबई लोकल फिर हुई लेट! रेलवे ने यात्रियों को बताया वजह, रोजाना सफर करने वालों में बढ़ा गुस्सा

मुंबई :  मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक बार फिर चर्चा में है। लगातार देरी से चल रही डहाणू-चर्चगेट (93002) लोकल से परेशान यात्रियों का सब्र अब…