164 अनधिकृत स्कूलों पर कार्रवाई, 26 हजार से ज्यादा छात्र प्रभावित; वैकल्पिक दाखिले की चुनौती बढ़ी

BMC शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब हजारों विद्यार्थियों के पुनर्वास और नए स्कूलों में प्रवेश पर फोकस

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका (BMC) के शिक्षा विभाग ने शहर में संचालित अनधिकृत स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके अलावा 77 स्कूलों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई से सुमारे 26 हजार विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं, जिनके लिए अब वैकल्पिक स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग के सामने बड़ी चुनौती बन गया है।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के बाद प्रभावित विद्यार्थियों को आसपास के स्कूलों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, कई इलाकों में स्कूलों में सीटों की कमी के कारण प्रवेश प्रक्रिया अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग अन्य उपलब्ध स्कूलों में विद्यार्थियों के समायोजन का प्रयास कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक प्रभावित विद्यार्थियों में से करीब 650 छात्रों को ही अन्य स्कूलों में प्रवेश मिल सका है। वहीं, शेष विद्यार्थियों के दाखिले के लिए लगातार बैठकें और समन्वय की प्रक्रिया जारी है।

इस बीच, पालिका स्कूलों के मुख्याध्यापकों को भी प्रभावित विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें नजदीकी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे नियमित शैक्षणिक कार्यों के साथ उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। यदि विद्यार्थियों को घर से दूर स्थित स्कूलों में प्रवेश देना पड़ा, तो उनके आवागमन की सुविधा के लिए BEST बस सेवा उपलब्ध कराने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सबसे अधिक प्रभाव एम पूर्व (गोवंडी) क्षेत्र में देखा गया है, जहां 64 स्कूलों पर कार्रवाई हुई है और करीब 10 हजार विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। वहीं पी उत्तर (मालवणी-अंबुजवाड़ी) क्षेत्र में 14 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अनधिकृत स्कूलों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन इसके साथ प्रभावित विद्यार्थियों के पुनर्वास की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक था। फिलहाल शिक्षा विभाग का ध्यान सभी विद्यार्थियों को जल्द से जल्द वैकल्पिक स्कूलों में प्रवेश दिलाने पर है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

खडकवासला धरणसाखळी तुडुंब! पुण्याच्या पाणीटंचाईची चिंता संपली

पुणे :  पुणेकरांसाठी दिलासादायक बातमी आहे. शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या खडकवासला धरणसाखळीत सोमवारी सकाळी ६ वाजेपर्यंत २६.६६ टीएमसी म्हणजेच ९१.४७ टक्के पाणीसाठा झाला आहे. त्यामुळे यंदाच्या वर्षासाठी पुण्याच्या पिण्याच्या पाण्याची तसेच…

मुंबई लोकल फिर हुई लेट! रेलवे ने यात्रियों को बताया वजह, रोजाना सफर करने वालों में बढ़ा गुस्सा

मुंबई :  मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक बार फिर चर्चा में है। लगातार देरी से चल रही डहाणू-चर्चगेट (93002) लोकल से परेशान यात्रियों का सब्र अब…