नागपुर : लकड़गंज थाना क्षेत्र के बुजाड़े मोहल्ला, आज़मशाह चौक निवासी 12 वर्षीय रिप इस्माईल शेख के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद लकड़गंज पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जांच टीम (DB) ने बिना समय गंवाए अलग-अलग स्थानों पर तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महज 12 घंटे के भीतर लापता बच्चे का पता लगा लिया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। बच्चे के सकुशल मिलने से उसके परिवार ने राहत की सांस ली। यह कार्रवाई PI मुकुंद कवाड़े के मार्गदर्शन में PSI दीपक पोकले, HC गणेश ठाकुर, PC मुदस्सीर शेख, PC विनोद टिकस, PC कुणाल मसराम और PC सूरज मडावी की टीम ने की। लकड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार की गई तलाश के चलते बच्चे को कम समय में सुरक्षित खोजने में सफलता मिली।


