फ्लायदुबई विमान से जुड़े गंभीर हादसे के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान वह भावुक हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साहस और मुश्किल हालात में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के फैसले की सराहना की।
कप्तान स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री मोदी को उस मुश्किल वक्त का अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि जब हालात बेहद गंभीर थे, तब वह खुद को संभालने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनके मन में विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल लगातार बना हुआ था। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन मच्छार के साहस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय जान लेने वाले नहीं, बल्कि जान बचाने वाले हैं। मोदी ने उनके साहस और जिम्मेदारी की भावना की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री से बात करते समय कैप्टन मच्छार भावुक नजर आए। एक तरफ वह खुद गंभीर स्थिति से गुजर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों की सुरक्षा की चिंता उनके मन में थी। संकट की घड़ी में हनुमान चालीसा का जाप करते हुए उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की। फिलहाल कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज जारी है। उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई इस बातचीत में उनके संघर्ष, साहस और मुश्किल समय में दिखाई गई जिम्मेदारी की झलक देखने को मिली।


