सुरक्षा और आधुनिक तकनीक पर रेलवे का फोकस, GM तरुण प्रकाश ने नागपुर मंडल का किया निरीक्षण

इतवारी-कन्हान-कामठी रेलखंड पर कवच प्रणाली, स्टेशन विकास और संरक्षा कार्यों की समीक्षा; अधिकारियों को दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

नागपुर : रेल यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को नागपुर मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इतवारी-कन्हान-कामठी रेलखंड पर चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से हुई, जहां मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने महाप्रबंधक का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कन्हान स्टेशन पहुंचकर पैनल रूम, रिले रूम, सिग्नल सिस्टम और स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ से जुड़े उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेल परिचालन में सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाए। सभी सुरक्षा उपकरणों का नियमित निरीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू रेल सेवा मिल सके।

कवच प्रणाली से बढ़ेगी रेल सुरक्षा

निरीक्षण के दौरान श्री तरुण प्रकाश ने कवच प्रणाली से लैस लोको के ट्रायल का भी जायजा लिया। उन्होंने लोको और ट्रैक उपकरणों के बीच बेहतर समन्वय तथा वास्तविक परिस्थितियों में कवच प्रणाली की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने कहा कि ‘कवच’ प्रणाली भारतीय रेलवे की सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद महाप्रबंधक ने कामठी स्टेशन का निरीक्षण किया और वहां यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास कार्यों और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही समपार फाटक और रानाला ऑटो गुमटी हट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

परियोजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद नागपुर मंडल कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कवच परियोजना, सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण, रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज निर्माण, स्टेशन विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई।महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करने और यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से रेल यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

सुरों की महफिल में गूंजा नागपुर, 33वें डॉ. वसंतराव देशपांडे स्मृति संगीत समारोह का भव्य समापन

नागपुर :  संगीत प्रेमियों के लिए नागपुर में बीते तीन दिन सुरों के उत्सव से भरे रहे। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की ओर से आयोजित 33वें डॉ. वसंतराव…

विदर्भ के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, एमटीडीसी की बड़ी पहल

नागपुर :  विदर्भ की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को अब नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) की ओर से…