राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ नागपुर विश्वविद्यालय में शपथ कार्यक्रम

सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

नागपुर : देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में शनिवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं देश की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे ने सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. उमेश पलीकुंडवार और वित्त एवं लेखा अधिकारी हरीश पालीवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकाय अधिष्ठाता, प्रबंधन परिषद के सदस्य, अधिसभा सदस्य, विद्वत परिषद के सदस्य, विभिन्न शैक्षणिक विभागों के प्रमुख, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नागपुर में शीत सत्र की हलचल तेज, तैयारियों के लिए प्रशासन के पास बचा एक महीना!

नागपुर : उपराजधानी नागपुर एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन 7 दिसंबर से शुरू होने वाला…

नागपुर जिले के 18 शहरों में बिछेगा CCTV कैमरों का जाल, 136 करोड़ रुपये मंजूर

नागपुर : नागपुर जिले के छोटे-बड़े शहरों में अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शहरों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने…