सावनेर को मिली बड़ी सौगात! 10 हजार करोड़ के उर्वरक प्लांट का रास्ता साफ

GAIL-RCF के बीच MoU, किसानों, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बड़ा फायदा

नागपुर : नागपुर जिले के सावनेर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित गैस आधारित उर्वरक (फर्टिलाइजर) परियोजना को अब नई गति मिल गई है। गेल (GAIL) और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) के बीच हुए सामंजस्य करार (MoU) के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना के साकार होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

29 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में GAIL के कार्यकारी निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट एवं स्टार्ट-अप) संजय अग्रवाल और RCF की कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट, कॉर्पोरेट एवं कोऑर्डिनेशन) ज्योति पाटिल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर GAIL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता तथा RCF के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. शिवकुमार भी मौजूद रहे। प्रस्तावित परियोजना के तहत विशेष उद्देश्य कंपनी (SPV) के माध्यम से पहले चरण में 1.27 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (MMTPA) क्षमता वाला अत्याधुनिक यूरिया उत्पादन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट GAIL की मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के पास बनाया जाएगा, जिससे देश में उर्वरक उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

इस परियोजना से सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। उन्हें समय पर उर्वरकों की उपलब्धता होगी, कीमतों में स्थिरता आएगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। वहीं, परियोजना के शुरू होने से विदर्भ में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे। सावनेर में इस परियोजना को लाने के लिए विधायक डॉ. आशिष देशमुख लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार, GAIL के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के साथ लगातार बैठकें और पत्राचार कर इस परियोजना के लिए मजबूत पैरवी की। उनके प्रयासों और राज्य सरकार की पहल के बाद अब यह परियोजना निर्णायक चरण में पहुंच गई है। विधायक डॉ. आशिष देशमुख ने कहा कि यह परियोजना केवल सावनेर ही नहीं, बल्कि पूरे विदर्भ के विकास की नई पहचान बनेगी। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार भी व्यक्त किया।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

रैंप पर दिखेगा अनुभव का जलवा!वरिष्ठ नागरिकों के लिए नागपुर में होगा अनोखा फैशन शो

नागपुर :  जिंदगी का हर पड़ाव अपने साथ नए अनुभव लेकर आता है और इन्हीं अनुभवों को सम्मान देने के उद्देश्य से नागपुर में एक अनूठी पहल की जा रही…

सुरों की जादुई शाम से सजा नागपुर, 33वें डॉ. वसंतराव देशपांडे स्मृति संगीत समारोह का भव्य आगाज़

नागपुर :  शास्त्रीय संगीत की मधुर स्वर लहरियों से बुधवार की शाम नागपुर पूरी तरह संगीत के रंग में रंग गई। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर (संस्कृति मंत्रालय, भारत…