वेकोलि मुख्यालय में ई-वेस्ट प्रबंधन पर नुक्कड़ नाटक

स्पेशल कैंपेन-6 एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत जिम्मेदार निपटान का संदेश

नागपुर , प्रणय डाबरे ( प्रतिनिधि ): स्पेशल कैंपेन-6 एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय, नागपुर में 22 सितंबर 2026 को ई-वेस्ट प्रबंधन विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से ई-वेस्ट के जिम्मेदार संग्रहण, उचित पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा वैज्ञानिक तरीके से निपटान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वेकोलि के निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) श्री संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे की उपस्थिति रही। इस अवसर पर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री संदीप परांजपे ने ई-वेस्ट के उचित एवं जिम्मेदार निपटान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल विशेष अभियानों या अवसरों तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित जीवनशैली एवं कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार निपटान के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ई-वेस्ट प्रबंधन में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ एवं सतत पर्यावरण के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ई-वेस्ट के बढ़ते प्रभाव, उचित संग्रहण एवं पृथक्करण तथा अधिकृत माध्यमों से पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निपटान की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कर्मियों को ई-वेस्ट के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और स्वच्छता को नियमित आदत बनाने का संदेश दिया गया। वेकोलि द्वारा स्पेशल कैंपेन-6 एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत स्वच्छता, संसाधनों के कुशल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…