महावितरण का ‘सेवा सेतु’ अभियान, बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान; लंबित कनेक्शन, बिल, मीटर और सौर योजनाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

नागपुर : बिजली कनेक्शन से लेकर बिल, मीटर और सौर योजनाओं तक की समस्याओं के समाधान के लिए महावितरण की ओर से ‘सेवा सेतु’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बिजली से जुड़ी सेवाएं आसान तरीके से उपलब्ध कराना और लंबे समय से लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई करना है।

इस अभियान के तहत पात्र ग्राहकों की लंबित घरेलू बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से जिन लोगों के बिजली कनेक्शन अटके हुए हैं, उन्हें राहत देने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही ग्राहक और संपत्ति मालिकों के विवरण को अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

सौर योजनाओं के लिए भी मौके पर मदद

सौर ऊर्जा का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों और किसानों तक पोहोचाने पर भी अभियान में विशेष भर दिया गया है। ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए अर्जदारों को ऑनलाइन आवेदन करताना येणाऱ्या अडचणी दूर करण्यासाठी मोफत मदत केली जात आहे. वहीं, ‘मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना’ के लंबित आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ‘मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना 2.0’ के तहत किसानों और कृषि पंपों को दिन में लगातार बिजली उपलब्ध कराने के लिए काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली बिल से लेकर खराब मीटर तक शिकायतों का समाधान

अभियान में रोजमर्रा की बिजली संबंधी समस्याओं को भी शामिल किया गया है। बिजली बिल पर नाम बदलना, मंजूर लोड में बदलाव, बिल संबंधी शिकायतें, खराब मीटर और औसत बिलिंग जैसी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायतों और नागरिकों की ओर से सामने आने वाले दुर्घटना संभावित स्थानों पर भी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए बिजली व्यवस्था का सुरक्षा ऑडिट भी किया जाएगा। खतरनाक तरीके से लटक रहे तारों को व्यवस्थित करना, झुके हुए बिजली के खंभों को सीधा करना, ट्रांसफॉर्मर की खुली पेटियों पर कवर लगाना और स्पेसर लगाने जैसे काम अभियान के दौरान किए जाएंगे। खराब ट्रांसफॉर्मर को निर्धारित समय में बदलने को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

शिविर में सीधे आवेदन और योजनाओं की जानकारी

तालुका स्तर पर लगाए गए शिविरों में महावितरण ने स्टॉल और किऑस्क बनाए हैं। यहां सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। नागरिकों के ऑनलाइन आवेदन मौके पर ही दर्ज किए जा रहे हैं। मोबाइल एप्लीकेशन का डेमो और ऑडियो-विजुअल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। सौर योजनाओं के लिए आर्थिक सहायता और कर्ज सुविधा की जानकारी देने के लिए स्थानीय बैंक प्रतिनिधि और अधिकृत विक्रेता भी शिविर में मौजूद हैं।

22 सितंबर को 53 नागरिकों ने लिया हिस्सा

मंगलवार, 22 सितंबर को अभियान में शहर के 53 नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। इनमें से 11 ग्राहक पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े और उन्होंने योजना के लिए केंद्र सरकार तथा महावितरण की सराहना की। वहीं, 5 नागरिकों ने योजना में शामिल होने की इच्छा जताते हुए पंजीयन कराया। महावितरण की ओर से नागरिकों, बिजली ग्राहकों और किसानों से इस अभियान में सहभागी होकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराने तथा उपलब्ध सौर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आवाहन किया गया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ

नागपूर,प्रणय डाबरे (प्रतिनिधि) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.…

विदर्भ को दुष्कालमुक्त बनाने पर जोर, जलसंरक्षण और फसल नियोजन को बताया जरूरी; नितिन गडकरी का आह्वान

नागपुर : विदर्भ में सूखे की समस्या केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर किसानों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में किसानों…