मुंबई हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अमिताभ बच्चन का भी मेल में जिक्र

कुछ दिन पहले मुंबई के कई सरकारी कार्यालयों और अदालतों को मिली थी धमकी; नए ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई : मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस बार मुंबई हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। हैरानी की बात यह है कि इस ई-मेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी उल्लेख किया गया है। धमकी भरा मेल सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और परिसर में जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (6 नवंबर) को मुंबई हाईकोर्ट को बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ। मेल में अदालत को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल इस उल्लेख के पीछे क्या वजह है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुंबई में बम धमाके की धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। मुंबई महानगरपालिका कार्यालय के अलावा माझगांव, दिंडोशी और एस्प्लनेड स्थित अदालतों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित परिसरों में जांच अभियान चलाया था।

पिछली घटना के एक सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट को दोबारा धमकी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ताजा ई-मेल के बाद बम निरोधक दस्ते ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल जांच जारी है और धमकी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर नजर रख रही हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मराठवाड़ा की प्यास बुझाएगा 20 हजार करोड़ का वॉटर ग्रिड!

मराठवाड़ा का नाम सामने आते ही सबसे पहले पानी की किल्लत और सूखे की तस्वीर सामने आती है। सालों से यहां के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।…

रोटरी क्लब अहिल्यानगरचा ‘स्वर दीपावली’ कार्यक्रम दिमाखात संपन्न!

अहिल्यानगर,राधेशाम कुलकर्णी (प्रतिनिधी) : सध्याच्या धकाधकीच्या आणि व्यावसायिक युगात माणसामाणसांमधील दुरावा वाढत असताना, रोटरी क्लब अहिल्यानगरच्या वतीने आयोजित ‘स्वर दीपावली’ हा सांस्कृतिक कार्यक्रम आपलेपणा, जिव्हाळा आणि माणुसकीचा अनोखा अनुभव देणारा…