मुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार! ‘कवच 5.0’ सिस्टम से हर 2 मिनट में दौड़ेगी ट्रेन

रोजाना करीब 4,000 लोकल फेरे चलाने की तैयारी, लाखों यात्रियों को मिलेगा तेज़ और सुरक्षित सफर का अनुभव

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा अब पहले से अधिक तेज़ और सुरक्षित होने जा रही है। रेलवे प्रशासन जल्द ही उपनगरीय रेल नेटवर्क पर अत्याधुनिक स्वदेशी ‘कवच 5.0’ ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। इस नई तकनीक के लागू होने के बाद लोकल ट्रेनों के बीच का अंतर तीन मिनट से घटकर सिर्फ दो मिनट रह जाएगा। इससे रोजाना चलने वाली लोकल फेरे लगभग 3,254 से बढ़कर 4,000 तक पहुंच सकती हैं।

मुंबई की मध्य और पश्चिम रेलवे से हर दिन 65 से 68 लाख यात्री सफर करते हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और सीमित रेल मार्गों के कारण अतिरिक्त लोकल चलाना अब तक बड़ी चुनौती बना हुआ था। लेकिन ‘कवच 5.0’ सिस्टम के जरिए ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी को तकनीकी रूप से नियंत्रित किया जाएगा, जिससे अधिक फेरे संचालित करना संभव होगा।

क्या है ‘कवच 5.0’?

‘कवच 5.0’ भारत में विकसित एक अत्याधुनिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। यदि लोको पायलट सिग्नल पार करता है या निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में ट्रेन चलाता है, तो यह सिस्टम तुरंत अलर्ट देगा और आवश्यकता पड़ने पर अपने आप इमरजेंसी ब्रेक लगा देगा। इतना ही नहीं, बारिश, घने कोहरे या कम दृश्यता जैसी परिस्थितियों में भी यह तकनीक सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करेगी।

मुंबई के लिए खास तकनीक

रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए विकसित ‘कवच 4.0’ के बाद अब मुंबई की व्यस्त लोकल सेवा को ध्यान में रखते हुए ‘कवच 5.0’ तैयार किया है। रेल मंत्री ने वर्ष 2025 में इसकी घोषणा की थी। फिलहाल RDSO इस सिस्टम का परीक्षण कर रहा है। परीक्षण सफल होने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से मुंबई लोकल नेटवर्क पर लागू किया जाएगा। नई तकनीक के लागू होने से न केवल लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि रोजाना लाखों यात्रियों का सफर भी पहले से अधिक सुरक्षित, तेज़ और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।

 

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

हिंदी कोणत्याही भारतीय भाषेची प्रतिस्पर्धी नाही, तर सर्व भाषांची सखी : एकनाथ शिंदे

नवी मुंबई , राज माहोरे ( प्रतिनिधी ) : हिंदी ही कोणत्याही भारतीय भाषेची प्रतिस्पर्धी नसून सर्व भारतीय भाषांना जोडणारी सखी आहे. राजभाषेचा प्रसार करताना प्रादेशिक भाषांचा सन्मान आणि गौरव…

सेवानिवृत्तीनंतरही समाजसेवेचा आदर्श; टीम आयुष्मान भारतच्या कार्याचे आ. सतीश चव्हाणांकडून कौतुक

नांदेड, रवींद्र ओंढेकर ( प्रतिनिधी ) : सेवानिवृत्तीनंतरही सामाजिक बांधिलकी जपत नागरिकांना आरोग्य सुरक्षा कवच मिळवून देण्यासाठी कार्यरत असलेल्या टीम आयुष्मान भारत नांदेडच्या कार्याचे औरंगाबादचे आमदार सतीश चव्हाण यांनी कौतुक…