महाराष्ट्र में बारिश का कहर, पुणे समेत 20 जिलों में अलर्ट; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेट

पुणे घाट क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट, कोंकण और कई घाट इलाकों में ऑरेंज अलर्ट। 25 जुलाई के बाद बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना

मुंबई :  महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कोंकण, नाशिक और सातारा के घाट क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पालघर, ठाणे, रायगढ़, नाशिक घाट क्षेत्र और सातारा घाट क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नंदुरबार, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वाशिम और यवतमाल सहित विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

प्रशासन ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों से मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 25 जुलाई से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। इस दिन राज्य में किसी भी जिले के लिए रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। केवल रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे घाट क्षेत्र और सातारा के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जुलाई को राज्य के अधिकांश जिलों में ग्रीन अलर्ट रहने की संभावना है। ऐसे में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद लोगों और किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

अंबानगरमध्ये हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा उत्साहात

नांदेड : शहरातील विमानतळ रोड परिसरातील अंबानगर, सांगवी येथे वडार समाजाच्या वतीने श्री हनुमान मूर्ती प्राणप्रतिष्ठा सोहळा व महाप्रसादाचे आयोजन करण्यात आले. शनिवार, १२ सप्टेंबर २०२६ रोजी हा धार्मिक सोहळा…

बाफना खून प्रकरणातील महिनाभरापासून फरार आरोपी जेरबंद

नांदेड : बाफना परिसरातील खून प्रकरणात गेल्या एका महिन्यापासून फरार असलेल्या आरोपीला इतवारा पोलिसांच्या गुन्हे शोध पथकाने शिताफीने जेरबंद केले. राजू रतन जोंधळे (वय 45 वर्षे, व्यवसाय मजुरी, रा. वडेपुरी,…